मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 7 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
दुनिया

लड़के ने पहनीटी-शर्ट पर सांप बना हुआ अधिकारियों ने बच्चे को प्लेन में बोर्डिंग से पहले , एयरपोर्ट में उतारने को कहा

December 13, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दक्षिण अफ्रीका.  दक्षिण अफ्रीका के ओआर टांबो एयरपोर्ट पर. जहां दस साल के एक लड़के को टी-शर्ट उतारनी पड़ी. दरअसल, 10 साल का यह लड़का अपने परिवार के साथ 17 दिसंबर को न्यूजीलैंड से अफ्रीका की यात्रा पर गया था. चेक इन के दौरान एयरपोर्ट के अधिकारियों ने स्टीव लुकस को रोक लिया. क्योंकि उनकी टी-शर्ट पर सांप बना हुआ था. वह यहां अपने दादा-दादी के साथ पहुंचे थे. अधिकारियों ने बच्चे को प्लेन में बोर्डिंग से पहले अपनी टी-शर्ट बदलने के लिए कहा. उनका तर्क था, सांप की तस्वीर से प्लेन के यात्री और क्रू मेंबर असहज हो सकते हैं. इसलिए या तो बच्चा टी शर्ट उतारकर दूसरी पहने या फिर सांप के प्रिंट को दूसरे कपड़े से छिपा दें.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लुकस की मां-बाप ने बताया कि, उनका बेटा काले रंग की टी-शर्ट पहने था. इस पर हरे रंग के सांप का प्रिंट था. देखने पर यह लुकस के कांधे से उतरता हुआ नजर आता था. इसे देखते ही जोहान्सबर्ग के ओआर टांबो एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा, प्लेन में स्नेक टॉय या फिर इसके प्रिंट वाले कपड़े पहनकर बोर्ड होने की इजाजत नहीं है. हम कोई विवाद नहीं चाहते थे, लिहाजा लुकस की टी-शर्ट को उल्टाकर पहना दिया. इससे सांप की तस्वीर अंदर छिप गई.

इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने ई-मेल कर एयरपोर्ट कंपनी से बोर्डिंग के दौरान कपड़ों से जुड़े नियमों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. परिवार ने मेल में लिखा, आपका धन्यवाद हमने यह नियम जाना, लेकिन यह भी बताने का कष्ट करें कि एयरपोर्ट पर किस तरह के कपड़ों को पहनकर चेक इन नहीं किया जा सकता है. इस बारे में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा, ‘सुरक्षा अधिकारियों को यह अधिकार है कि वे किसी भी असहज स्थिति उत्पन्न करने वाले तत्व को एयरपोर्ट और विमान के अंदर जाने से रोक सकते हैं. लड़के की टी-शर्ट पर सांप प्रिंट ऐसी स्थिति ला सकता था.’

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights