बदायूं। मदर एथीना स्कूल में विगत कई दिवसों से ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के निर्देशानुसार प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज ‘जीवन में साफ-सफाई का महत्व’ विषय पर चर्चा करते हुए आगे किस प्रकार अपने घर, विद्यालय, पड़ोस एवं समाज में स्वच्छता हेतु क्या प्रयास अथवा कार्य किये जाने चाहिए। इस संबंध में योजना का निर्माण किया गया। जिसके अंतर्गत शिक्षक विशाल गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके साथ ही कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘हिंदी सुलेख’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रतिभाग कर प्रतिभागियों ने अपने संुदर लेख एवं कला तथा विषय संबंधी ज्ञान का परिचय दिया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थी के जीवन में भाषा का विशेष महत्व’ है। वह किसी भी भाषा में अपनी दक्षता बोलकर अथवा लिखकर प्रदर्शित कर सकता है। अतः विद्यार्थियों को इन दोनों कौशलों में निपुण होना अत्यंत आवश्यक है। लिखित कला में दक्षता हेतु उसमें वर्णों को सुंदरता से लेखन के साथ-साथ मात्रा ज्ञान तथा अन्य व्याकरण सम्मत अशुद्धियों का भी ध्यान रखना होता है। अत एव हम अपने विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं।