मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

2027 की तैयारियों में जुटी सपा, सांसद आदित्य यादव ने बूथ से जोन तक संगठन की नब्ज टटोली

October 3, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गांधी नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बदायूं सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, PDA पंचायत, बूथ-सेक्टर-जोनल संगठन, SIR तथा मतदाता सूची से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद आदित्य यादव ने जिला संगठन से लेकर विधानसभा, नगर, सेक्टर, जोन और बूथ स्तर तक चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में PDA पंचायतों के आयोजन को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों से अब तक आयोजित PDA पंचायतों की जानकारी लेने के साथ आगामी पंचायतों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच संपर्क और संवाद बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मासिक बैठक में बूथ, सेक्टर और जोनल स्तर के संगठन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों से बूथ कमेटियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की उपलब्धता, सेक्टर एवं जोन स्तर पर समन्वय और संगठन की नियमित गतिविधियों की जानकारी ली गई। पदाधिकारियों से कहा गया कि संगठन की गतिविधियां जिला या विधानसभा स्तर तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक बूथ तक संगठन सक्रिय रहे और पदाधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार संपर्क बनाए रखें। बैठक में SIR से संबंधित कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में इससे जुड़े कार्यों पर सक्रियता से काम करने तथा लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही मतदाता सूची के कार्य और सत्यापन को लेकर भी समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से संबंधित कार्यों पर लगातार निगरानी रखने और संगठन के स्तर पर आवश्यक समन्वय बनाए रखने की बात कही गई। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में जिला, विधानसभा, नगर, फ्रंटल संगठनों तथा बूथ स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित बैठकें करने, कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी जिला संगठन तक पहुंचाने और निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सांसद आदित्य यादव ने संगठन के सभी स्तरों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को महत्वपूर्ण बताया तथा संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, हिमांशु यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, रजनीश गुप्ता, जिला महासचिव उदयवीर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, डॉ. शकील, नजर प्रधान, मोहर सिंह पाल, रामखिलाड़ी कश्यप, खजाना देवी, योगेंद्र पाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव, नवाब सिंह, अतुल पटेल, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र गौतम, सतीश यादव, सतीश प्रेमी, सुनीता पाल, सभी नगर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights