बरेली। विश्व हिंदू परिषद के महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने कृष्ण लीला स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में नवरात्र के दौरान होने वाले डांडिया नाइट और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में मुस्लिम व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो इसको लेकर प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए आयोजकों और प्रशासन को प्रवेश एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्पष्ट नियम तय किए हैं।
केवलानंद गौड़ ने कहा कि अक्टूबर में नवरात्र के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर डांडिया नाइट कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी मिल रही है। विहिप बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की कि इन आयोजनों में प्रवेश व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार की जाए। केवलानंद गौड़ ने कहा कि मुस्लिम व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाए कार्यक्रम से दूर रखा जाए । ऐसे आयोजनों में युवक-युवतियों के बीच होने वाली मुलाकातों से लव जिहाद जैसी घटनाओं की आशंका रहती है। विहिप और बजरंग दल ने मांग की कि धार्मिक आयोजन के रूप में अनुमति दिए जाने वाले कार्यक्रमों में माता दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की व्यवस्था हो। साथ ही आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत-संगीत पर रोक लगाने मुस्लिम व्यक्ति को दूर रखने , कार्यक्रम स्थल पर नशे की अवस्था में किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दे जो भी व्यक्ति आए उसका आई कार्ड , आधार कार्ड देखकर कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाए जिससे हमारी बहन बेटियां लव जिहाद से बच सके।
प्रेस वार्ता में महिला सुरक्षा सहित पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। संगठन ने कहा कि इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन कार्यक्रमों को अनुमति दे। विहिप , बजरंग दल नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थलों पर जाकर विरोध करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान निखिल गंगवार, आशीष शर्मा, सचिन कुमार, रोहित भसीन, सचिन सक्सेना, निकुंज साहू, वीरेंद्र यादव, अभिषेक मौर्य, अभिषेक रतनकर, प्रशांत सिंह, हिमांशु खुलवे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवरात्र में होने वाले डांडिया , दुर्गा पूजा से मुसलमान रहे दूर : विश्व हिंदू परिषद

7K views

























































































