मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी कार्यकत्री का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही : राजेश सक्सेना

September 13, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 बदायूं। अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन मालवीय आवास गृह के समीप खजाना देवी के आवास पर किया गया । बैठक में सर्वप्रथम उझानी परियोजना की ग्राम पंचायत बदरपुर की आंगनवाड़ी कार्यकत्री की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । बिसौली परियोजना की ग्राम पंचायत भगतपुर की आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने अवगत कराया की 10 तारीख के लिए जब द।ल एवं तेल का वितरण कर रही थी तो ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ आकर राशन आधा-आधा करने की बात कही ।इस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने राशन आधा करने से मना कर दिया तो प्रधान ने अपने सहयोगियों के साथ गलत व्यवहार किया, गंदी गंदी गालियां दी ,एवं मारपीट भी की ।इस पर एक प्रार्थना पत्र इस्लाम नगर थाने में दिया गया उस पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो आज एक प्रार्थना पत्र एसएसपी संकल्प शर्मा के लिए दिया गया है |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एसएसपी ने शीघ्र ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया है । इस मौके पर एक प्रतिनिधिमंडल ने 3 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम श्रीमती रितु पुनिया के लिए सौंपा जिसमें प्रथम मांग ड्राई राशन को एक तरफ किया जाए या तो समूह को दिया जाए या फिर आंगनवाड़ी के लिए दिया जाए जिससे उसकी जवाबदेही तय की जा सके । 5 वर्ष एवं 10 वर्ष में लगने वाला एग्रीमेंट क्रमशः 31 एवं 63 का प्रत्येक कार्यकत्रियों को भुगतान कराया जाए दहगवां परियोजना की 54 आंगनवाडी कार्यकत्रियों को गोद भराई ,अन्नप्राशन का पैसा45 00प्रत्येक आंगनवाड़ी का दिलाया जाए |प्रतिनिधिमंडल में खजाना देवी , श शी रानी सक्सेना ,शोभा वर्मा, मोहिनी शर्मा ,एवं राजेश कुमार सक्सेना जिला अध्यक्ष मौजूद रहे ।इसी क्रम में 18 सितंबर के लिए म्याऊं परियोजना, 20 सितंबर के लिए जगत परियोजना ,22 सितंबर के लिए कादरचौक परियोजना ,एवं 24 सितंबर के लिए दहगवां परियोजना पर मीटिंग होगी । इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कादरचौक कुमकुम जौहरी आ सफपुर ब्लाक अध्यक्ष खजाना देवी, दहगवां ब्लॉक अध्यक्ष शशि रानी सक्सेना म्याऊ ब्लाक अध्यक्ष प्रवेश कुमारी चौहान, सलारपुर अध्यक्ष अनीता सिंह ,सुमन शर्मा, उर्मिला कश्यप, शंकर देवी, मालती देवी, रंजना दीक्षित, हरदेवी, वि भा शर्मा ,प्रीति देवी ,श्याम वती, रजनी, प्रेमलता, मीरा, नीरज कुमारी ,नीरेश कुमारी, राजवती, उर्मिला देवी, दिनेश यादव मौजूद रहे,

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights