बदायूं।युवा मंच संगठन एवं यूथ डांस विला के संयुक्त तत्वधान में मॉडलिंग डायरेक्टर ऋतुराज खुसारिया और फिटनेस गुरु विक्की कंसल के निर्देशन एवं नेतृत्व में 11 सितंबर शनिवार शाम 6:00 बजे से 10:00 बजे तक राष्ट्रीय स्तर का बदायूं में पहली बार फिटनेस मॉडलिंग का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में दिया जले, फैशन, डॉन, मिशन कश्मीर, फिटनेस बॉडी शो जैसी विशेष थीम्स का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों एवं मॉडल ने प्रतिभाग किया. पांच चरण की प्रतियोगिता के बाद दीपांशी पांडे को मिस बदायूं हर्ष उपाध्याय को मिस्टर बदायूं चुना गया.
निर्णायक मंडल में मिस उत्तराखंड रश्मि सिंह, मिस यूपी आंचल चौहान, मिस रोहिलखंड वंदना वर्मा, फिटनेस गुरु एवं नेशनल प्लेयर विक्की कंसल, मॉडलिंग डायरेक्टर ऋतुराज खुसरिया रहे. कार्यक्रम का संचालन अफान खान राजपूत और ऋतुराज खुसरिया ने संयुक्त रुप से किया. कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रुप कार्यक्रम के आयोजक ध्रुवदेव गुप्ता, संयोजक पुष्पेंद्र मिश्रा एवं असिस्टेंट कोरियोग्राफर वारिस खान, पुष्पेंद्र सागर आदि उपस्थित रहे.