बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित जेएस पैलेस में आज रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 57वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुनील कुमार रहे। मुख्य वक्ता रहे प्रमोद कुमार ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के ऐतिहासिक पहल पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व हिंदू के कार्य तथा सनातन संस्कृति को सुरक्षित रखने में संगठन किस प्रकार से अग्रणी रहता है। इस पर ध्यान केंद्रित करवाया। विश्व हिंदू परिषद का कार्य राम मंदिर तक ही सीमित नहीं है बल्कि विश्व हिंदू अन्य सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित कैसे रखा जाए। इस पर भी अपना पूर्ण ध्यान रखता है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख नारायण ने भी विचार व्यक्त किए। विनय कुमार सिंह, अरविंद शर्मा, मुनेंद्र सोलंकी, हिमांशु, शिवम, हरीश, रोहित कुमार सिंह, नीरज रस्तोगी, मनोज तोमर, पीयूष शाक्य, प्रदीप कुमार, गगन राठी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।