तीन सगे भाईयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज सहसवान। एक युवक के साथ की जा रही मारपीट में बीच बचाव करने पर चार लोगों ने मां बेटे को पीट कर घायल कर दिया। इस मामले में तीन सगे भाईयों समेत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के मुहल्ला जहांगीराबाद निवासी माया विधवा महेश का कहना है कि 30 अगस्त को उसके भतीजे खुशीराम के साथ चार लोग झगड़ा कर रहे थे। माया और उसके पुत्र अंशुल ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद लौटी पीडित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने करन, नत्थू, हरिओम और सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।