शेखूपुर विधानसभा में भाजपा का हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन
बदायूं। शेखुपुर विधानसभा में आज प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आगरा विधायक संतोष खंडेलवाल ,आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ,शेखुपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य विधानसभा प्रभारी सत्यभान भदौरिया ,प्रबुद्ध सम्मेलन जिला संयोजक देवदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्रबुद्ध वर्ग वकील,शिक्षक, डॉक्टर, भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया ।



इस मौके पर मुख्य अतिथि संतोष खंडेलवाल ने कहा सन1951 में जब संघ की स्थापना हुए थी तभी धारा 370 और 35A को हटाने का संकल्प लिया था ।जिसे हमारे मोदी ने हटाने का काम किया।जब हम लोग पहले अमरनाथ की यात्रा को जाते थे तो हमे पासपोर्ट बनवाने पड़ते थे ।लेकिन आज हम लोग वहाँ पर जमीन भी खरीद सकते है। इसके बाद में आवंला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि पिछली सरकार में 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। उन गांवों में मोदी सरकार आते इन सभी गांवों बिजली मुहैया कराकर रोशन किया गया। साथ ही उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि 2014 में हमारी सरकार बनी तो मोदी जी ने नारा दिया सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था हमें खुशी है कि हमारे मोदी जी ने हम सबके सपनों को सरकार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मां खाना बनाती थी तो उसके आँखों में चूले के धुएं के कारण आँसू आते थे इसलिए हर घर में गैस कनेक्शन दिया। प्रधानमंत्री की कथनी करनी में कोई अंतर रही हैं। उन्होंने कहा कि 12 रुपये सालाना बीमा में व्यक्ति को लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा इस मौके पर जगत ब्लॉक प्रमुख यादवेन्द्र शाक्य, कादरचौक ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, दुष्यन्त कुमार सिंह, राजू मौर्य, जिला पंचायत सदस्य महेश शाक्य,सेवाराम कश्यप, पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशल कुमार, राहुल पाठक मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।














































































