लापता बच्ची का शव तालाब में मिला,जाम, प्रदर्शन

f3cee2f8-3fcd-4ecb-a10b-9a69235b7865
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हजरतपुर हाइवे पर चार घण्टे विरोध प्रदर्शन, जाम रहा
तालाब किनारे की बदहाल सड़क व पुलिया से हुआ हादसा
बदायूं।थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम गौतरा में कल रात दिवाकर की 4 वर्षीय बच्ची अन्नवी घर से लापता थी। परिजनों की काफी तलाश करने पर भी बच्ची का कोई पता नही चला। आज सुबह गांव के ही तालाब में बच्ची का शव ग्रामीणो ने देखा । तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की सही से जांच करने को लेकर हाइवे जाम करके पर्दर्शन किया।
परिजनों का कहना है कि घर का रास्ता तालाब के किनारे बनी सड़क से होकर जाता है। सड़क बदहाल है। सड़क पर बनी पुलिया भी सही नही बनी है, हो सकता है बच्ची बदहाल सड़क से निकल रही हो उसका पैर फिसला हो और वह तालाब में गिर गई हो।
बच्ची की मौत की सच्चाई व सड़क सही कराने की मांग को लेकर म्याऊँ से हजरतपुर हाइवे पर करीब चार घण्टे रास्ता जाम करके विरोध पर्दर्शन किया गया। म्याऊँ के ब्लाक प्रमुख के देवर के सी शाक्य व थानाध्यक्ष उसावां प्रकाश सिंह के काफी समझाने व करवाई का आश्वासन पर काफी देर के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया । चार घण्टे तक वाहन फंसे रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम को बच्ची का शव कब्जे में ले लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights