मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिकायत करने गये युवक को पीटा,घायल,दी तहरीर

September 12, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में शिकायत करने गये युवक की पड़ोसी ने जमकर पिटाई कर दी।चीख-पुकार की आवाज सुन बचाने गई बेटी व पत्नी को भी जमकर पीटा।पीड़ित युवक ने घटना की सूचना पीआरवी 112 को दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट कर रहे पड़ोसी भाग गये।पीड़ित युवक ने घटना की थाने में तहरीर दी है।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर भोगी निवासी जगदीश पुत्र रामौतार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह दिल्ली में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।जब वह अपने घर पर नहीं था तो उसके पड़ोस में रहने वाला चन्द्रभान पुत्र नेकसू लाल उसकी बेटी पर मोवाइल चोरी का आरोप लगाते हुए घर आकर गाली-गलौच करता है।जब वह घर आया तो उसकी बेटी ने उससे शिकायत की तो वह पड़ोसी चन्द्रभान के पास शिकायत करने पहुंचा तो उसका पड़ोसी उससे गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट करने लगा।बाद में उसने अपने भाई हीरालाल के साथ मिलकर जमकर पीटा।जगदीश की चीख-पुकार की आवाज सुन जब उसकी पत्नी रिंकी व बेटी उसे बचाने पहुंचे तो दोनों भाईयों ने उसकी पत्नी व बेटी को भी जमकर पीटा जिससे तीनों के गुम चोटें आयीं हैं।वहीं जगदीश ने मारपीट करने वाले पड़ोसी चन्द्रभान व उसके भाई हीरालाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस ने जगदीश का मेडिकल कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights