बिल्सी। आज शनिवार को क्षेत्र के गाँव बमेढ़ में समाजवादी पार्टी की ओर एक चौपाल आयोजित की गई। जिसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार है। जो जनता के हितो को दरकिनार करते हुए काम कर रही है। साथ ही देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई को रोकने में केंद्र की भाजपा पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। जिसके कारण देश की जनता काफी परेशान है। उन्होने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता प्रदेश में सपा की सरकार बनाएगी। क्योंकि जनता अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री देखने जा रही है। उन्होने कहा भाजपा सरकार में प्रजापति वर्ग को हमेशा छलने का काम किया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। उन्होने कहा कि सपा की नीतियां हर किसी के लिए एक सामान थीं। हर वर्ग का ध्यान रखने का काम किया। वर्तमान प्रदेश सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। अखिलेश सरकार में महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया था। आज उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राकेश प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, महिपाल प्रजापति, राकेश कुमार, वेदप्रकाश प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, विपिन, अमित, रामौतार प्रजापति, टिंकू शाक्य आदि मौजूद रहे।