बिल्सी। आज शुक्रवार को नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसका शुभांरभ करते प्राचार्या डा.वसुधा श्रीवास्तव ने छात्राओं को सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि चाहे खेलकूद हो अथवा अंतरिक्ष, विज्ञान, और अन्य किसी भी क्षेत्र में हमारे देश की महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। वे निरंतर आगे बढ़ रही हैं और अपनी उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। कार्यक्रम प्रभारी आराधना वर्मा ने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होने के विषय पर विस्तार से टिप्स दिए। उन्होने कहा कि आज नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। वह हर क्षेत्र में अपनी लग्न और मेहनत के साथ सहभागिकता कर रही है। कालेज की छात्रा सुधा, मनीषा, सरोजिनी देवी, दीक्षा तिवारी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डा.शाहबुद्दीन अली खां, डॉ पंकज कुमार सिंह, अब्दुल रईस, सत्यवीर, सत्येंद्र कुमार, रिंकी, प्राची, शालिनी, महक आदि मौजूद रही। इधर कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी में एण्टी रोमियो टीम की प्रभारी एवं महिला एसआई पूनम यादव ने यहां मिशन शक्ति के तहत गांव की महिलाएं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। ताकि वह संकट में वह इन नम्बरों का प्रयोग कर सके।