बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में आज आईटीआई बिल्सी के छात्र भरत कोहली समेत छात्रों ने यहां पहुंच कर वृक्षारोपण किया। समिति के अध्यक्ष विष्णु असावा ने कि वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। संस्थापक प्रशान्त जैन ने कहा कि अधिक वन क्षेत्र होगा तो बरसात भी अधिक होगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है कि पौधारोपण अभियान चलाकर पौधे लगाए। उन्होने कहा कि लोग पौधारोपण तो कर देते हैं, लेकिन बाद में देखभाल के अभाव में वह पौधे मर जाते है। जिससे पौधारोपण करने का उद्देश्य पूरा नहीं होता है। इसलिए जरूरी है कि पौधारोपण करने के बाद उसकी नियमित देखभाल करना भी जरुरी है। तभी लगातार कम होते पौधों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर गोविंद देवल, ग्रीश कुमार, अमन कुमार, मोहित कुमार, हरिओम शर्मा, रामेश्वर सिंह मौजूद रहे।