बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कालेज में आज शनिवार को प्राइमरी विभाग के कक्षा पांच के छात्रों ने कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए रंगीन कागज की सहायता से पेन होल्डर बनाये। इस एक्टिविटी में सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कालेज के डिप्टी मैनेजर डीके गुप्ता ने छात्रों के क्रियाकलाप को देखकर खुशी जाहिर की। साथ ही बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के क्रियाकलापों से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा उभरकर सामने आती है। प्राइमरी इंचार्ज अमित माहेश्वरी ने बच्चों का उत्साहबर्धन करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसी एक्टिविटी होती रहनी चाहिए। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। यह एक्टिविटी सीमा वर्मा, निकिता असावा, प्रिंसी गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न कराई गई।