मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

449 शक्ति केंद्र से 60 हज़ार से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे० पी० नड्डा के विचारों को सुना : राजीव गुप्ता

September 11, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।60 हज़ार से अधिक कार्यकर्ताओं का एक साथ वर्चुअल जोड़ना बदायूं जनपद का यह रिकॉर्ड है, यह रिकॉर्ड बदायूँ में कोई भी विपक्षी दल कभी तोड़ नहीं सकता – राजीव गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे० पी० नड्डा ने विजय बूथ अभियान का शुभारंभ किया जिसमें बदायूं जनपद के 449 शक्ति केंद्र से 60 हज़ार से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल जुड़कर नड्डा जी के विचारों को सुना।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने लालपुर सेक्टर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बदायूं जनपद के 449 शक्ति केंद्र कार्यक्रम स्थल पर एक साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम वर्चुअल संपन्न हुआ। जिसमें बदायूं जनपद के 60 हज़ार से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुना।
इतना बड़ा वर्चुअल कार्यक्रम 60 हज़ार से अधिक कार्यकर्ताओं का वर्चुअल जुड़ना, यह कोई और पार्टी नहीं कर सकती, केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। बदायूं जनपद में यह रिकॉर्ड कोई भी विपक्षी दल कभी तोड़ नहीं सकता।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा को बूथ विजय अभियान के माध्यम से हम प्रत्येक बूथ को जीतेंगे और जब बूथ जीतेंगे तो विधानसभा निश्चित रूप से जीतेंगे। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रदेश में योगी जी की सरकार बनेगी। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार को बधाई देते हुए कहा योगी सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी को लाभान्वित करने का काम किया है आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ पूरे देश में होती थी। पिछली सरकारों में प्रदेश में गुंडाराज कायम था उत्तर प्रदेश सपा सरकार में मुजफ्फरनगर दंगे जैसे हालातों से जल रहा था। जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाली है उत्तर प्रदेश में आज तक कोई भी दंगा या उपद्रव नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार को बधाई दी इसके साथ ही प्रदेश के सभी मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया 2022 का चुनाव नजदीक आ गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता एक- एक बूथ पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी सँभालेगा, निश्चित रूप से पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी के सहयोग से बदायूं जनपद में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। जनपद के सभी बूथों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी एक- एक कार्यकर्ता की होगी।

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सरस्वती शिशु मंदिर मीरा जी की चौकी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को वर्चुअल सुना इस अवसर पर उन्होंने कहा मोदी जी और योगी जी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

इस मौके पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने उसावां, शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भकोड़ा, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर ने दबतोरी, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने जरीफनगर, प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने अलैया, ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने बेलाडांडी दिनेश कुमार सिंह ने खेड़ाजलालपुर, केसी शाक्य ने गौतरा, वीरेंद्र सिंह राजपूत ने बाराचिर्रा, शिशुपाल शाक्य ने बरामयखेड़ा, गुड्डू देवी ने सुरसेना, अनेक पाल सिंह ने पड़ौलिया, यादवेंद्र शाक्य ने जगत, ओम कृष्ण ने आसफपुर, गजेंद्र यादव ने इस्लामनगर, सुभाष गुप्ता ने दहगवां में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को सुना।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में विशेष रूप से तकनीकी संचालन क्षेत्रीय सह संयोजक आईटी कृष्णवीर सिंह जिला संयोजक आईटी संदीप चौहान अनुराग दीक्षित सहित तमाम आईटी के कार्यकर्ताओं ने किया।

बूथ विजय अभियान कार्यक्रम के संयोजक आशीष शाक्य ने जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति सहित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights