मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी- भवानीपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्री समेत चार घायल।

November 29, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास रविवार को करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें सड़क पर दूर तक घिसट गईं और सवार सड़क पर गिर पड़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत घायलों को उठाया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

पहली बाइक पर थाना उझानी क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राम नारायण पुत्र कल्याण सिंह सवार थे। उनके पीछे उनकी 12 वर्षीय बेटी मोनिका बैठी थी। भिड़ंत में दोनों पिता-पुत्री घायल हो गए।

दूसरी बाइक पर थाना सहसवान क्षेत्र के शहबाजपुर मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय सुल्तान पुत्र मोहम्मद अली सवार थे। उनके साथ मोहज्जिम पुत्र मुकर्रम बैठे थे। टक्कर में दोनों युवक भी घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने चारों घायलों को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे ग्रामीणों ने हटवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइकों को कब्जे में लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घायलों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights