मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिल्ली हाईवे पर पलटा बीयर से भरा ट्रक, सड़क पर बिखर गईं हजारों बीयर की केन, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक।

November 29, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी रविवार सुबह दिल्ली हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अतरौली की बीयर फैक्ट्री से बीयर लादकर पीलीभीत जा रहा एक ट्रक पंचर होने से गांव कुंडा नरसिंहपुर के पास पलट गया। पलटते ही ट्रक में भरी हजारों बीयर की केन और डिब्बे सड़क पर बिखर गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बताते हैं कि ट्रक का अगला पहिया अचानक पंचर हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने लगा, लेकिन चालक ने होशियारी का परिचय देते हुए ट्रक को इस तरह संभाला कि वह सड़क किनारे पलट गया, वरना सामने से आ रहे वाहनों से भिड़ंत हो जाती और बड़ा हादसा हो सकता था।

गनीमत रही कि इस हादसे में चालक-परिचालक को मामूली खरोंच तक नहीं आई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पीलीभीत के नौगंवा पनबडिया गांव निवासी इकरार पुत्र अबरार है। वह अतरौली की बीयर फैक्ट्री से बीयर लादकर शाहजहांपुर जा रहा था। सुबह जैसे ही उसका ट्रक कुंडा नरसिंहपुर के पास पहुंचा, तभी पहिया पंचर हो गया और ट्रक पलट गया।

सूचना मिलते ही उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर पलटे ट्रक को सीधा करवाया और सड़क पर बिखरी बीयर की केन व डिब्बों को हटवाया। काफी देर की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हो सका।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण बीयर की केन लूटने की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस ने सारी केन व डिब्बों को सुरक्षित कर ट्रक मालिक को सौंप दिया।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights