मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वैदिक मंत्रोच्चार से हवन पूजन के साथ राजीव कुमार गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

September 11, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आज से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की सारी जिम्मेदारी हमारी – राजीव कुमार गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी बदायूं के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार से हवन पूजन करके पदभार ग्रहण किया ।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की जिम्मेदारी आज से हमारी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर बदायूँ जनपद की सभी छः सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा।

नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने अपना स्वागत ना कराकर प्रदेश, क्षेत्र और जिले में मोर्चा में मनोनीत हुए पदाधिकारियों को पार्टी का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया।
जिसमें डीपी भारती हरीश शाक्य मनोज मशीह धीरज सिंह कृष्णवीर सिंह कमलजीत भूरानी अंकित मौर्य पारस गुप्ता रजनी मिश्रा रेनू सिंह प्रतिभा सिंह विजयपाल सिंह आतिफ़ निजामी यश मसीह पंकज सिंह चौहान उदय प्रताप सिंह गोविंद पाठक हाजी सलीम अमिता उपाध्याय सीमा राठौर अग्रवीर गुर्जर मनोज मोदी का पार्टी का फटका माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा पार्टी के नए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और इनके नेतृत्व में बदायूं जनपद की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय होगी और उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।

सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। निश्चित रूप से इनके कार्यकाल में पार्टी और संगठन का काम और अधिक मजबूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।

इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्रा विधायक राजीव कुमार सिंह धर्मेंद्र शाक्य कुशाग्र सागर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक हरप्रसाद पटेल डीपी भारती हरीश शाक्य अशोक भारतीय चेयरमैन दीपमाला गोयल आकाश वर्मा सैनरा वैश्य रविंद्र पाल सिंह उमेश राठौर हरिओम पाराशरी राणा प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह शिशुपाल शाक्य ओमकृष्ण के सी शाक्य वीरेन्द्र राजपूत अनेक पाल सिंह अजीत वैश्य सोवरन राजपूत सुभाष गुप्ता सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश विश्वजीत गुप्ता अमन गोयल भगवान सिंह मौर्य नेकपाल कश्यप ग्रीशपाल सिंह कृष्णवीर सिंह तीर्थेद्र पटेल नत्थूलाल वर्मा प्रभाशंकर वर्मा अजय मथुरिया अनुज माहेश्वरी आशीष शाक्य अमित सिंह मनोज गुप्ता बिट्टन शैलेंद्र मोहन शर्मा अंकित मौर्य पारस गुप्ता सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार रजनी मिश्रा रेनू सिंह रीता वर्मा सुमित मिश्रा संदीप चौहान अजय प्रताप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights