मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति- तृतीय चरण के अंतर्गत विचार गोष्ठी का किया आयोजन

September 11, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मिशन शक्ति- तृतीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं निर्देशन में व डॉ इति अधिकारी के सहयोग में ‘महिला सुरक्षा’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल की अध्यक्षता में मा शारदे को नमन् कर किया गया। मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिल्पी तोमर ने स्वयंसेविकाओं को पॉक्सो एक्ट 2012 जिसके तहत नाबालिक बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध एवं छेड़छाड़ के मामलों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है पर व्यापक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी ने विस्तार पूर्वक भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला हेल्पलाइन नंबर्स 1090, 1098, 112, 118 तथा साइबर क्राइम घटनाओं की शिकायत हेतु गृह मंत्रालय एवं दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर सेल के 155260 हेल्पलाइन नंबर से स्वयंसेविकाओं को अवगत कराया। कहा कि आज की नारी पढ़ लिख कर शिक्षित तो बन गई है मगर फिर भी अपने हक और अपनी स्वतंत्रता के लिए उसे कई बार लड़ना पड़ता है सरकार के नियम और कानून होते हुए भी पुरुष प्रधान देश में वह कई बार लाचार बन जाती है। आजकल तो नारी ना तो घर में सुरक्षित है ना ही बाहर सुरक्षित है ऐसे हालातों से नारी गुज़र रही है। उसपे बलात्कार जैसी घटनाएँ आए दिन बढ़ रही है देश के विकसित समाज के लिए यह घटनाएँ एक कलंक रूप में साबित हो रही है।नारी को अपनी सुरक्षा के लिए खुद तैयार होना पड़ेगा। हर जगह साकार या परिवार साथ नहीं रह सकता इसलिए आज के जमाने में नारी को अपनी रक्षा के लिए खुद ही मजबूत होना पड़ेगा अपनी अपनी सुरक्षा के लिए मिर्ची स्प्रे, कराटे जैसी चीजों को सीख कर आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल ने स्वयंसेविकाओ को महिला सुरक्षा का संकल्प दिलाया कहा स्वयं भी जागरूक हों और अपने आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करो। कार्यक्रम अधिकारी डॉ इति अधिकारी ने स्वयंसेविकाओं को प्रत्येक क्षेत्र में स्वाबलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया।स्वयंसेविकाओं में कु पलक वर्मा, शालिनी, पूनम यादव, लवली शर्मा, राजकुमारी, मेघा पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला सुरक्षा विषय पर पोस्टर स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। परिणाम इस प्रकार रहा- निबंध प्रतियोगिता में 1- कु पूनम यादव, 2-राजकुमारी, 3-स्नेहा यादव रहीं।
पोस्टर प्रतियोगिता में- 1-कु पूनम यादव, 2- वैष्णवी, 3- उजाला, शिवांगी शंखधार संयुक्त रूप से रही।
स्लोगन प्रतियोगिता- 1-पलक वर्मा, 2- मेघा पटेल, 3- प्रियंका,स्नेहा यादव,शिवांगी, राजकुमारी, शालिनी आदि संयुक्त रूप से रहीं। निर्णायक में डॉ शिल्पी डॉ अनीता सिंह रहीं। स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर ,स्लोगन के माध्यम से “नही सहना है अत्याचार, मिशन शक्ति का यही है मुख्य विचार, नारी का करो सम्मान तभी बनेगा देश महान क्योंकि अबला नहीं है बिलकुल नारी, संघर्ष रहेगें हमारा जारी!! का संदेश जन-जन में पहुंचाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights