मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संविधान के मूल्यों से ही सशक्त होगा विकसित भारत : मोहित शर्मा

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत बदायूं की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर पुरुषोत्तम लाल शर्मा पीजी कॉलेज, जरीफनगर में विकसित भारत युवा संवाद (संविधान दिवस विशेष संस्करण) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को भारतीय संविधान की मूल भावना, मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित शर्मा ने कहा कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करके ही विकसित और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। युवाओं की सोच, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता देश को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही संविधान में निर्धारित कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए।

उन्होंने मेरा युवा भारत संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना, उनमें नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना तथा सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भुवनेश कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीके राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा प्रवीण कुमार, सोमवीर सिंह, धीरज कुमार, अजीत सिंह एवं ग्राम प्रधान राजकुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। महाविद्यालय परिवार ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए सहयोग प्रदान किया।

संविधान दिवस पर आयोजित इस युवा संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने, सामाजिक उत्तरदायित्व समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा कि संविधान का सम्मान, अधिकारों के प्रति जागरूकता, कर्तव्यों का पालन और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान ही सशक्त लोकतंत्र एवं विकसित भारत की वास्तविक नींव है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights