मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ब्लूमिंगडेल स्कूल में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। ब्लूमिंगडेल स्कूल मे संविधान दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा भाषण, संविधान से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न, संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का वाचन तथा भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता समझाते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल देश का सर्वाेच्च कानून ही नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने, अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक “संविधान और कानून” ने कानून के सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी तथा संवैधानिक चेतना का प्रभावशाली संदेश दिया। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से संविधान के आदर्शों को अभिव्यक्त किया।
इसी क्रम में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए संविधान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 296 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई तथा प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय में विधिक साक्षरता क्लब (Legal Literacy Club) के गठन की पहल के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को ‘संविधान मित्र’ के रूप में नामित किया गया, जो विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के बीच संविधान, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनी जागरूकता का प्रसार करेंगे। इसके अतिरिक्त विद्यालय में एक विशेष ‘संविधान केंद्र’ स्थापित किया गया, जहाँ संविधान से संबंधित जानकारी, पोस्टर एवं शिक्षाप्रद सामग्री प्रदर्शित की गई, ताकि विद्यार्थियों में संवैधानिक समझ और जागरूकता निरंतर विकसित होती रहे।
संविधान दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, विधिक जागरूकता, राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता एवं श्वेता मेहंदीरत्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान कर आर्शीवाद एवं शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
समस्त गतिविधियों का संचालन राहुल माहेश्वरी एवं सूरज सक्सेना के विशेष मार्गदर्शन में तथा अंजला सोनी एवं प्रदीप बत्रा के समन्वय एवं सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights