बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) द्वारा जिले में किसानों की आवाज को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने विभिन्न ब्लॉक, तहसील, ग्राम और महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नई जिम्मेदारियों की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जारी सूची के अनुसार मृदुल कुमार एडवोकेट को इस्लामनगर ब्लॉक का अध्यक्ष और सुधांशु गौड़ को इस्लामनगर ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सलमान खान को सहसवान ब्लॉक अध्यक्ष तथा अबरार को सहसवान ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला स्तर पर जाहिर (पुत्र खलील) को जिला उपाध्यक्ष, शब्बीर हुसैन को जिला सचिव और कासिम खान को जिला कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। साकिर हुसैन को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
बिल्सी तहसील में इसाक खान को तहसील प्रभारी, सूरजपाल को तहसील उपाध्यक्ष और समीर को तहसील सचिव नियुक्त किया गया है। सहसवान क्षेत्र में मुमताज अहमद को ब्लॉक उपाध्यक्ष और अनीशा को सहसवान ब्लॉक संयोजक बनाया गया है।
महिला प्रकोष्ठ व ग्राम स्तर पर मोबीना को सहसवान तहसील अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) और रियाज बानो को सहसवान तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मुनाजिर को संरक्षक, रिहान को ग्राम अध्यक्ष (खितौरा), अली अहमद को ग्राम उपाध्यक्ष, दिलवरी को महिला ग्राम अध्यक्ष तथा परवीन बेगम को वह खेड़ा ग्राम का प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किसानों व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। पदाधिकारियों के मनोनयन पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी।इस अपसर पर भगवान दास, नूरुद्दीन, रईस अहमद मलिक, बब्बू हुसैन,वीयुसु दास, यादवेंद्र यादव, शिवम यादव दर्जन लोग मौजूद रहे
भाकियू चढूनी ने किया बदायूं में संगठन का बड़ा विस्तार, कई पदाधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

6.8K views

























































































