मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बच्चों को बताए बाल सुरक्षा के उपाय, बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने का किया आह्वान

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बाल सुरक्षा एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से पीएम संविलियन विद्यालय, शेखूपुर, विकास क्षेत्र उझानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना ने किया। संस्था की डायरेक्टर कृष्णा सिंह ने बच्चों को बाल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट या असुरक्षित परिस्थिति में बच्चे इस हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों से इसके खिलाफ आवाज उठाने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

संस्था के सहयोगी एवं ताइक्वांडो कोच अजय पाल सिंह सरदार ने बच्चों को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके और तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, सतर्कता और साहस के साथ बच्चे स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। संस्था की सदस्य नीलम ने भी बालक-बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी असहज या असुरक्षित स्थिति में बिना संकोच विश्वसनीय व्यक्ति से मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रचना ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में पीटीआई शिक्षक कौशल सिंह, विद्यालय के शिक्षकगण तथा संस्था के स्वयंसेवक सुमन, कुमकुम और अमन सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

संस्था का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सामूहिक जनभागीदारी से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना है। संस्था ने सुरक्षित बचपन, शिक्षित भविष्य और बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights