मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मंडल आयुक्त को सौंपा

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। किसानों, कृषि मजदूरों और ग्रामीण कामगारों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलों और चौधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में मंडल आयुक्त कार्यालय पर दो दिवसीय धरना दिया। इस दौरान 26 नवंबर को भाईचारा विरोध दिवस के अवसर पर किसानों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त को सौंपा।
चौधरी सोमवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर 2021 को किसानों से जो लिखित वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से वादों को पूरा करने और कृषि नीतियों पर किसान संगठनों के साथ सार्थक बातचीत शुरू करने की मांग की।
ज्ञापन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, सी2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर फसलों का मूल्य निर्धारित करने और किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने, बिजली संशोधन विधेयक वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक और भूमि अधिग्रहण बंद करने की मांग की गई।
इसके अलावा चारों श्रम संहिताएं रद्द करने, मजदूरों को 42 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन, मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने की मांग की गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों और कृषि मजदूरों को 21 हजार रुपये मासिक पेंशन तथा ग्रामीण परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
किसानों ने राज्यों के संघीय अधिकारों की रक्षा, राजस्व में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी, अति-धनी लोगों पर कर लगाने, लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की स्मृति में दिल्ली में स्मारक बनाने की मांग उठाई। साथ ही जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर किसान आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights