श्रेष्ठ कार्य करें और ईश्वरीय सत्ता का पाएं सानिध्य: राजेंद्र

10bba69c-7851-4600-8496-02019020affa
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

-श्रेष्ठ कार्यों में लगा समयदान और अंशदान व्यर्थ नहीं जाता
-शांतिकुंज की टोली ने शिक्षक जयसिंह यादव की चैपाल पर किया विराट दीपयज्ञ, मातृशक्तियों और देवकन्याओं प्रज्ज्वलित किए हजारों दीपक

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी ।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में मुहल्ला यादवपुरी स्थित शिक्षक जयसिंह यादव की चैपाल पर विराट दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने हजारों की संख्याओं में दीपकों को प्रज्ज्वलित कर लोकमंगल की कामना की। शांतिकुंज के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।


शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक राजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि श्रेष्ठ कार्य करें और ईश्वरीय सत्ता का सानिध्य पाएं। विपत्तियों में घिरा मनुष्य उत्कृष्ट और महान कार्य करके ही अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने 3200 पुस्तकों के माध्यम से संपूर्ण दुनियां का नया ज्ञान, नई ऊर्जा और नई दिशा दी। घर घर गायत्री मंत्र, मां गायत्री, यज्ञ और संस्कारों को पहंुचाया।

प्रेम लाल बिरला ने कहा कि विचार क्रांति से धरा पर स्वर्ग जैसा वातावरण बनेंगा। हर घर में मां गायत्री की स्थापना से गांव और शहर तीर्थ बनेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में लगा समयदान और अंशदान व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने बताया शांतिकुंज हरिद्वार में होने वाले सारे शिविर शुरू हो गए है।
उपजोन समंवयक अजयवीर ंिसंह, जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शांतिकुंज के निर्देशानुसार प्राण प्रतिष्ठा होगी। सुखपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह, रामभरोसे लाल माहेश्वरी ने टोली का स्वागत किया।


समाजसेवी आर्येंद्र यादव, मुन्नी देवी, धीरेंद्र सोलंकी ने मां गायत्री, पूज्य गुरूदेव और वंदनीया माता जी का पूजन किया। देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने हजारों दीप प्रज्ज्वलित किया। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रहीं। भव्य आरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ।
इस मौके पर सुखपाल शर्मा, भुवनेश शर्मा, कल्पना मिश्रा, ममता शर्मा, ध्रुव यादव, मोना यादव, बदन सिंह, अशोक, सतीश, संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights