मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

28 और 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर चलेगा विशेष अभियान, मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जनपद में 28 और 29 नवंबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ ही नाम, पता सहित अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन भी करा सकेंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर इस अभियान का लाभ उठाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने को कहा है। साथ ही निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बीएलओ को अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा। वहीं, सुपरवाइजरों को अपने अधीनस्थ बीएलओ की उपस्थिति और कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का मतदान केंद्र और विधानसभा क्षेत्रवार विवरण तैयार कर अभियान समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं, महिलाओं और ऐसे पात्र नागरिकों पर ध्यान देने के निर्देश दिए, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 28 एवं 29 नवंबर को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights