मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से जारी करने का दिया आदेश

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने पहले घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को निरस्त करते हुए आयोग को मेरिट सूची संशोधित कर नए सिरे से परिणाम जारी करने का आदेश दिया है। फैसले से भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होगा और पहले आयोजित मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू भी प्रभावित होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने संजय कुमार व तीन अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। विवाद ओपन यानी अनारक्षित श्रेणी में आरक्षित वर्ग के उन अभ्यर्थियों को शामिल किए जाने को लेकर था, जो अपनी मेरिट के आधार पर अनारक्षित कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त करते हैं। याचिकाकर्ताओं ने आयोग की चयन प्रक्रिया में अपनाई गई व्यवस्था को चुनौती दी थी।

याचिका में तर्क दिया गया कि ओपन कैटेगरी किसी एक वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होती, बल्कि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए खुली रहती है। यदि आरक्षित वर्ग का कोई अभ्यर्थी सामान्य मेरिट के आधार पर अनारक्षित कटऑफ से अधिक अंक हासिल करता है, तो उसे ओपन कैटेगरी में शामिल किया जाना चाहिए। केवल आरक्षित वर्ग से संबंधित होने के कारण उसे अनारक्षित मेरिट से बाहर रखना उचित नहीं है।

हाईकोर्ट ने ओपन कैटेगरी में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को शामिल करने के सिद्धांत को स्वीकार करते हुए आयोग को प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट सूची दोबारा तैयार करने और संशोधित परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है।

पुरानी मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू भी होंगे प्रभावित

हाईकोर्ट के फैसले के बाद पीसीएस 2025 की चयन प्रक्रिया नए सिरे से आगे बढ़ेगी। संशोधित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में सफल घोषित होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। पहले आयोजित मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। संशोधित परिणाम के बाद नए सिरे से मुख्य परीक्षा और फिर नियमानुसार इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फैसले के बाद पीसीएस अभ्यर्थियों की निगाहें अब यूपीपीएससी पर टिक गई हैं। आयोग को हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप संशोधित परिणाम जारी करना होगा, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights