मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, चार पुलिस कमिश्नरेट की कमान बदली

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी के पुलिस आयुक्तों की जिम्मेदारी बदल दी गई है। इसके अलावा लखनऊ और बरेली जोन के एडीजी, कई रेंज के डीआईजी तथा जिलों के एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ अब गौतमबुद्धनगर के नए पुलिस आयुक्त होंगे। लक्ष्मी सिंह नोएडा में लंबे समय से पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थीं और उनका कार्यकाल शहर के पुलिस प्रशासन में उल्लेखनीय रहा।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्थापना, उत्तर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

प्रमुख अधिकारियों की नई तैनाती

अधिकारीनई तैनाती
लक्ष्मी सिंहपुलिस आयुक्त, गाजियाबाद
जे. रविंदर गौड़पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर (नोएडा)
मोहित अग्रवालपुलिस आयुक्त, प्रयागराज
किरण एस.पुलिस आयुक्त, वाराणसी
पीयूष मोर्डियाएडीजी स्थापना, लखनऊ
रमित शर्माएडीजी लखनऊ जोन
प्रवीण कुमारएडीजी बरेली जोन
प्रभाकर चौधरीडीआईजी लखनऊ रेंज
अभिषेक सिंहडीआईजी आगरा रेंज
शैलेश कुमार पांडेयडीआईजी अलीगढ़ रेंज
आशीष तिवारीडीआईजी सहारनपुर रेंज
डॉ. गौरव ग्रोवरएसएसपी मुरादाबाद
सतपाल अंतिलएसएसपी अयोध्या

जिलों और अन्य इकाइयों में भी फेरबदल

तबादला सूची में अयोध्या और मुरादाबाद के एसएसपी समेत पुलिस की विभिन्न इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। पीएसी, पुलिस अकादमी, आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू), कारागार प्रशासन, जीआरपी और अभिसूचना विभाग में भी नई तैनाती की गई है। कुछ अधिकारियों के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के बीच इस बड़े फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चार प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट में नेतृत्व परिवर्तन के साथ शासन ने पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights