मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

परिसीमन बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्र सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब विधेयक को संसद में पेश करने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार इसे आगामी विशेष सत्र में पेश कर सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटों में करीब 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की योजना है। वर्तमान में लोकसभा की 543 निर्वाचित सीटें हैं। प्रस्तावित विस्तार के बाद सदन की सदस्य संख्या बढ़कर करीब 816 से 850 तक हो सकती है। अलग-अलग रिपोर्टों में सीटों की अंतिम संख्या को लेकर अलग आंकड़े सामने आए हैं। विधेयक के अंतिम प्रावधान संसद में पेश होने के बाद स्पष्ट होंगे।

राज्यों का प्रतिनिधित्व अनुपात बनाए रखने का प्रस्ताव

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत समेत कई राज्यों की चिंता रही है कि जनसंख्या के आधार पर सीटों का पुनर्निर्धारण होने पर लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व कम हो सकता है। इसी आशंका को दूर करने के लिए प्रस्ताव में राज्यों के बीच मौजूदा सीट हिस्सेदारी का अनुपात 2051 तक बनाए रखने का प्रावधान किए जाने की जानकारी सामने आई है। सभी राज्यों में सीटों की समान अनुपात में वृद्धि का प्रस्ताव भी शामिल है।

महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में कदम

सरकार परिसीमन प्रक्रिया को महिला आरक्षण कानून से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि आगामी चुनावों से महिला आरक्षण की व्यवस्था प्रभावी हो सके।

30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से प्रस्तावित है। इस सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों को पेश किए जाने की संभावना है। संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत की आवश्यकता होगी।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब राजनीतिक दलों की नजर संसद में होने वाली चर्चा, समर्थन और मतदान पर टिकी है। विधेयक पारित होने तथा आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परिसीमन और महिला आरक्षण के क्रियान्वयन की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights