पीलीभीत ।थाना न्यूरिया प्रांगण में समाधान थाना दिवस इंस्पेक्टर जगह सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें जमीन संबंधी एक शिकायत दर्ज हुई जिसका समाधान अभी नहीं हो पाया है दर्ज शिकायत के समाधान के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें रवाना हुई है आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग के अलावा कोई नहीं आता है। जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्या के समाधान में अधिक परेशानी होती है जबकि आयोजित समाधान दिवस में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी स्वास्थ्य विभाग बिजली विभाग सिंचाई विभाग आदि का होना जरूरी होता है युक्त विभाग का कोई कर्मचारी समाधान दिवस में नहीं आता है आयोजित समाधान दिवस में अचानक अपर पुलिस अधीक्षक आ धमके उन्होंने बारीकी से शिकायत रजिस्टर व अन्य अभिलेखको की जाचं की जो संतोषजनक पाया गया आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक इंस्पेक्टर जगत सिंह कस्बा इंचार्ज राजीव कुमार मझोला इंचार्ज धनकुना चौकी इंचार्ज व राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।