मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोहित शर्मा को मिलेगा ‘कमला राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड्स 2026’

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के युवा समाजसेवी मोहित शर्मा को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘कमला राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड्स 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट की ओर से दिया जाने वाला यह सम्मान 28 नवंबर को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
मोहित शर्मा पिछले कई वर्षों से समाजसेवा, युवा नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
मोहित शर्मा को इससे पहले भारत सरकार का राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार (राष्ट्रपति पुरस्कार) और उत्तर प्रदेश सरकार का विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार मिल चुका है। वह स्वच्छ भारत मिशन, बरेली के ब्रांड एंबेसडर भी हैं तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के यूथ आइकन के रूप में युवाओं से संवाद करते हैं।
इस उपलब्धि पर मोहित शर्मा ने कमला ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उनके चयन से बरेली में खुशी का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights