मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में जिला पंचायत की बेहतर व्यवस्थाओं से मेला ककोड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने पर भी नहीं लगा जाम

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन भी आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। लाखों श्रद्धालुओं के गंगा तट पहुंचने के बावजूद इस बार मेले में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ा। मेले के आयोजक जिला पंचायत की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की देखरेख में कराई गई व्यवस्थाएं इस बार श्रद्धालुओं के लिए काफी राहत भरी रहीं। पहले से अधिक चौड़ी अस्थायी सड़क बनवाने और दिनभर लगातार पानी का छिड़काव कराने से आवागमन सुगम रहा। रेत के गुबार नहीं उड़ने से श्रद्धालुओं को भी राहत मिली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त से ही पतित पावनी मां गंगा के तट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से पूरा गंगा तट गूंज उठा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, दीपदान, सूर्य को अर्घ्य और दान-पुण्य किया। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ, कथा, भजन-कीर्तन के आयोजन भी हुए। मनोकामनाएं पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा को साड़ी और चुनरी अर्पित की। कन्या भोज में देवकन्याओं को दही-जलेबी, पूरी-सब्जी खिलाकर दक्षिणा दी गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। गंगा घाटों पर महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनवाए गए, जिससे स्नान के बाद उन्हें कपड़े बदलने में परेशानी न हो। चौड़ी अस्थायी सड़क, नियमित छिड़काव और आवागमन की बेहतर व्यवस्था के चलते लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारू रही।

इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर पहली बार हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कराई गई, जिससे गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। सांस्कृतिक आयोजनों में भी मेला ककोड़ा ने नई पहचान बनाई। पहली बार कवि सम्मेलन आयोजित कराया गया, वहीं मथुरा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। इन आयोजनों ने मेले की धार्मिक परंपरा के साथ सांस्कृतिक रंगों को भी और समृद्ध किया।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मीना बाजार, चरखों और झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने श्रृंगार सामग्री, ग्रामीणों ने घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदीं और बच्चों ने खिलौनों व झूलों का खूब आनंद उठाया। जादू के खेल, कठपुतली नृत्य और विभिन्न प्रकार के झूले आकर्षण बने रहे। जगह-जगह भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचना जारी है, वहीं दूसरी ओर कई दिन से तंबुओं में रह रहे कल्पवासी अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। पूर्वी और पश्चिमी छोर पर तंबुओं का शहर धीरे-धीरे उजड़ने लगा है। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रालियों और निजी वाहनों से अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो रहे हैं। स्काउट दलों और पुलिस प्रशासन ने वॉच टावरों से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। जिला पंचायत की व्यवस्थाओं, वर्षा यादव और जितेंद्र यादव की सक्रिय देखरेख में इस बार मेला ककोड़ा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक, व्यवस्थित और यादगार बना।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights