बरेली । रामगंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूर्व वर्षों की भांति मां गंगा बचाओ वैलफेयर सोसायटी , ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी , महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में षष्ठम रामगंगा महोत्सव के अंतर्गत षष्ठम देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर 11125 दीप प्रज्वलित कर रामगंगा घाट पर षष्ठम् देव दीपावली महोत्सव मनाया गया व माँ गंगा जी की महाआरती की गयी साथ ही मां गँगा,गौ,बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ , रक्तदान महादान, सनातन एवं आध्यात्म चिंतन का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना , सरंक्षक राकेश कुमार अग्रवाल,वी पी खंडेलवाल, मोहम्मद नवी द्वारा माँ गंगा एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर संस्था परिवार के सदस्यों ने गणमान्य अथितियों का माल्यापर्ण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ .राघवेंद्र शर्मा ने संस्था परिवार की इस ऐतिहासिक पहल की सराहना करते हुए डॉ. रजनीश सक्सेना एवं संस्था परिवार को देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि पिछले 42 वर्षों से माँ गंगा की असीम अनुकम्पा से संगठन परिवार माँ गँगा के घाट पर निरंतर सेवार्थ आता रहा है। आज पुनः कार्तिक पूर्णिमा का दिन इतिहास में दर्ज हुआ जब राम गंगा की पावन भूमि पर 11125 दीप प्रज्वलित कर यह महाआयोजन हुआ। संस्था परिवार इस प्रयास को आजीवन निरंतर आगे भी करता रहेगा। संस्था परिवार की ओर से गणमान्य मुख्य अथितियों को गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान से नवाजते हुए पटका पहनाकर कर एवं मां गंगा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस महाआयोजन का मुख्य आकर्षण में
जहाँ 11125 दीप जले वही माँ गंगा की जीवंत झाँकी के रूप में शिवानी का उत्कृष्ट अभिनय रहा। इससे पूर्व प्रथम सत्र में संस्था परिवार के सदस्यों ने रामगंगा चौबारी मेला घाट पर एवम् प्रशासनिक मेला प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ शिविर संचालकों, व्यापारियों को माँ गंगा की रक्षा क्यों और कैसे विषय पर जागरुक करते हुए पम्पलेट वितरित किये। साथ ही मेला प्रांगण में संस्था परिवार की ओर से बैनर लगाकर उपस्थित जनमानस को जागरुक किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सी एल शर्मा, मोहम्मद नवी,वी पी खंडेलवाल,महंत अजयानंद शर्मा ,कनिष्क शर्मा,संतोष उपाध्याय,संजीव सक्सेना, अखिलेश शर्मा,अंकुर सक्सेना, विशाल मेहरोत्रा मनीष,संजू रस्तोगी, रवि सक्सेना,हरजीत कौर,सचिन श्याम भारतीय, शिवानी प्रजापति, सौरभ सक्सेना गौरव खंडेलवाल,आदि का सहयोग रहा। आयोजन में महाआरती सेवा समिति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में जिला एवं पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन रंगकर्मी अखिलेश शर्मा एवं रवि सक्सेना ने किया। महाआरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। अंत में संरक्षक वी पी खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली पर 11125 दीयों की रोशनी से जगमगाया रामगंगा घाट

6.7K views

























































































