बदायूँ: निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी हुई है। बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं उनके संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में रखी सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें पूर्णतः सुरक्षित हैं। वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के उपरांत उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर भी किए। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बदायूँ: 25 नवम्बर। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी हुई है। बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं उनके संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में रखी सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें पूर्णतः सुरक्षित हैं। वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के उपरांत उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर भी किए। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

6.3K views

























































































