बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा VI से XII तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया। कक्षा VI से VIII तक के विद्यार्थियों के लिए “Say No to Drugs” (नशीले पदार्थों को ना कहें) विषय रखा गया, जबकि कक्षा IX से XII तक के विद्यार्थियों ने “Cyber Crime – Think Before You Click” (साइबर अपराध – क्लिक करने से पहले सोचें) विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक स्लोगन लिखे।
प्रतियोगिता का परिणाम में कक्षा 6 से मान्या माहेश्वरी, कक्षा 7 से दीपल शाक्य, कक्षा 8 से काव्या वार्ष्णेय, कक्षा 8 से निर्भय दीक्षित, कक्षा 10 से योग्यता वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |
विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं विचारों के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिए। नशे से दूर रहने, युवाओं को जागरूक करने, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सतर्क रहने जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों एवं बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक बनाना भी है।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक बनाती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |
बाबा इंटरनेशनल स्कूल में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

6.4K views

























































































