मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में ईवीएम का लाइव डेमो, डीएम ने खुद बटन दबाकर समझाई मतदान प्रक्रिया

November 20, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी चुनावों को लेकर मतदाताओं को ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्वयं ईवीएम पर बटन दबाकर मतदान की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया।
डीएम ने बताया कि मतदान केंद्र पर सबसे पहले मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान सत्यापित करेंगे। इसके बाद कंट्रोल यूनिट से मतदान की अनुमति मिलने पर मतदाता बैलेट यूनिट पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिह्न के सामने लगा नीला बटन दबाएगा। बटन दबाने पर बीप की आवाज आएगी और लाल बत्ती जलेगी। इसके साथ ही वीवीपैट मशीन में सात सेकंड तक प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न अंकित पर्ची दिखाई देगी, जिससे मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम के प्रति मतदाताओं की शंकाएं दूर करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जनपद की सभी तहसीलों में भी प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर लगाए गए हैं, जहां लोग मशीन को देखकर और स्वयं इस्तेमाल करके मतदान प्रक्रिया समझ सकते हैं।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा, जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights