मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय गीतकार डाॅ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव का भव्य आयोजन 23 व 24 जनवरी का होगा

November 20, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । प्रख्यात कवि साहित्यकार डाॅ. उर्मिलेश के 75वें अमृत जयन्ती वर्ष के अवसर एवं डाॅ. उर्मिलेश जनचेतना समिति के 21वें स्थापना वर्ष के अवसर पर डाॅ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव का भव्य आयोजन आगामी वर्ष में 23 व 24 जनवरी को दो दिवसीय आयोजन के द्वारा किया जायेगा। आज उत्सव के सन्दर्भ में एक बैठक आयोजन बदायँू क्लब सभागार में की गयी जिसमें कार्यक्रम के विस्तृत स्वरुप के सम्बन्ध में सदस्यों द्वारा चर्चा कर कार्यक्रम का निर्धारण किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार श्री नरेन्द्र गरल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्सव का आयोजन आगामी 23 व 24 जनवरी 2027 को भव्य रुप में बदायँू क्लब प्रांगण में किया जाये। दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस प्रातः 11 बजे से भव्य उद्घाटन किया जाये जिसमें डाॅ. उर्मिलेश की स्मृति में विभिन्न साहित्यिक सम्मान देश के सुप्रसिद्ध कवि एवं शायरों को प्रदान किये जायेंगे, साथ देश एवं प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मानित किया जायेगा, विशेष क्षेत्रों की गणमान्य विभूतियों को भी सम्मानित किया जायेगा। दिन में दोपहर 1 बजे सांय 5 बजे तक सोलो डान्स, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगितायें भी आयोजित की जायेंगी। रात्रि 8 बजे से पूर्व परम्परा के अनुसार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन जो गंगा जमुनी तहजीव पर आधारित होगा आयोजित किया जायेगा, जिसमें देश के नामचीन कवि एवं शोअरा उपस्थित रहेंगे। द्वितीय दिवस प्रातःः 11 बजे से शाम 5 बजे तक ग्रुप डान्स, फैन्सी ड्रेस, बेबी शो, वाॅयस आफ बदायँू, गाॅट टैलेन्ट, पोस्टर आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। द्वितीय दिवस रात्रि 8 बजे भव्य सांस्कृतिक संध्या, लाॅफटर शो एवं म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जायेगा। वरिष्ठ सदस्य डाॅ. मदन मोहन लाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में अश्लील एवं फूहड़ नृत्यों मान्य नहीं होगे, प्रतियोगिता आवेदन पत्र दिसम्बर के प्रथम सप्ताह से विभिन्न जनपदीय विद्यालयों में प्रतिभागिता हेतु एवं आनलाॅइन आवेदन हेतु उपलब्ध हो जायेंगे। सदस्य राहुल चैबे ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अर्जित करने वाली प्रतिभाओं हेतु आवेदन पत्र भी दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह से उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर समिति के सचिव डाॅ. अक्षत अशेष ने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से डाॅ. उर्मिलेश की भावनाओं के अनुरुप युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं जनपदवासियों को श्रेष्ठ मंच प्रदान करना उददेश्य है, सभी जनपदवासियों की अधिक से अधिक सहभागिता कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा, कार्यक्रम को और अधिक श्रेष्ठ बनाने के लिए सभी के सुझाव व मार्गदर्शन अपेक्षित हैं। इस अवसर पर रविन्द्र मोहन सक्सेना, सुमित मिश्रा, दीपक सक्सेना, अशोक सक्सेना, प्रशांत दीक्षित आमिर सुल्तानी, मयंक गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights