मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एसएसपी अनुराग आर्य ने बहेड़ी क्षेत्रीय कार्यालय और थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

November 16, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को क्षेत्रीय अधिकारी बहेड़ी कार्यालय एवं थाना बहेड़ी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के नवीनीकृत कक्षों का अवलोकन किया तथा बहेड़ी बाजार में पैदल भ्रमण कर पुलिस की सक्रियता और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी बहेड़ी कार्यालय में जीर्णोद्धार के बाद तैयार किए गए कार्यालय कक्ष एवं अतिथि कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बेहतर और सुव्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।इसके बाद एसएसपी ने बहेड़ी बाजार में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सक्रियता एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए।इसके उपरांत उन्होंने थाना बहेड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर नंबर-04 एवं बीट सूचना से संबंधित अभिलेखों की जांच की। साथ ही थाने में दर्ज जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। थाना परिसर में स्थापित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं उपकरणों की स्थिति और कार्यशीलता का भी जायजा लिया।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाए तथा सभी अभिलेखों को नियमित रूप से सुव्यवस्थित और सुरक्षित रखा जाए।उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने, उपलब्ध संसाधनों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया।
एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिसिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights