बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में 16 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार होना होगा। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत और ईमानदारी से काम करे तो केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे ब्रह्मांड के विकास में योगदान संभव है।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, यात्री एवं मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक, राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नूतन सिंह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, आरटीएम फॉर सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की प्रबंधक रिदा खान मौजूद रहीं।इसके अलावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद के जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जवाहर रस्तोगी, जिला संयोजक अरविंद पाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, बस यूनियन अध्यक्ष ओंकार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया सहित यातायात पुलिस के कर्मचारी, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
सड़क सुरक्षा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दिखाई जागरूकता वाहन को हरी झंडी

6.4K views

























































































