मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने को 22 से 24 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

November 16, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने बताया कि 22 से 24 नवंबर तक प्रदेशभर में विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम जुड़वाने के साथ मतदाता सूची की त्रुटियां भी दूर कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 17 और 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर कार्यशालाएं होंगी।
दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 16 से 17 करोड़ नागरिक हैं, जबकि मतदाता सूची में 13.56 करोड़ नाम दर्ज हैं। ऐसे में लगभग 3.44 करोड़ पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दो से तीन बूथों की जिम्मेदारी लेकर सूची का सत्यापन करने तथा विवाह के बाद ससुराल पहुंची उन महिलाओं के नाम भी जुड़वाने पर जोर दिया, जो मतदाता सूची से छूट गई हैं।
कार्यशाला में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, एमएलसी महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights