मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी में PDA की एकजुटता से 2027 में बनेगी समाजवादी सरकार : आदित्य यादव

November 16, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक हाजी बिट्टन द्वारा PDA एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा।सांसद आदित्य यादव ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने वोट चोरी, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंकाओं पर चिंता जताई। साथ ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए।आदित्य यादव ने कहा कि PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को आबादी के अनुपात में अधिकार और भागीदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए जातिगत जनगणना, आरक्षण की रक्षा और सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में समुचित प्रतिनिधित्व जरूरी है। संविधान की मूल भावना को सुरक्षित रखना भी समय की मांग है।उन्होंने कहा कि बेरोजगारी देश की बड़ी समस्याओं में शामिल है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने खाद-बीज की उपलब्धता, गन्ने का लाभकारी मूल्य, बकाया भुगतान, सिंचाई, बिजली और छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए।सांसद ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहतर बनाने, अस्पतालों में डॉक्टरों और दवाइयों की उपलब्धता, महिलाओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और महंगाई पर नियंत्रण की जरूरत बताई। उन्होंने छोटे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की भी बात कही।आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदाता सूची पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटने पाए। उन्होंने कहा कि PDA की एकजुटता ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देगी।उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं होगा, बल्कि संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, युवाओं के रोजगार, किसानों की खुशहाली, महिलाओं की सुरक्षा और PDA समाज के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाना पार्टी का लक्ष्य है।सम्मेलन में पूर्व विधायक आरके शर्मा, सुनील यादव, हाजी अजमल खान, देवेंद्र गौतम, संतोष कुमारी, प्रदीप गुप्ता, दीपक शर्मा, अमित मथुरिया, राजू जाटव, प्रेमनाथ सागर, हरस्वरूप सागर, भूपेंद्र दिवाकर, डोरीलाल बघेल, मदन लाल आर्या, मुबीन फरीदी सहित समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights