मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस गाड़ी से डेढ़ लाख रुपये का वायरलेस सेट गायब, सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज

November 16, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहारनपुर। पुलिस विभाग के एक वाहन से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का वायरलेस सेट गायब होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि वाहन में लगाया गया केनवुड कंपनी का वायरलेस सेट भौतिक सत्यापन के दौरान गायब मिला, जबकि उसके कुछ अन्य उपकरण वाहन में मौजूद थे। मामले में रेडियो निरीक्षक की ओर से थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी संचार उपकरण आखिर कहां और किन परिस्थितियों में गायब हुआ।जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल 2023 को वाहन संख्या UP14AG0509 में केनवुड कंपनी का वायरलेस सेट लगाया गया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। सेट का मॉडल नंबर NX3720GE और सीरियल नंबर C2A10424 बताया गया है।रेडियो कर्मशाला की ओर से 7 मई 2026 को वाहन का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान वायरलेस सेट और डीटीएमएफ माइक गायब मिले। हालांकि वाहन में वायरलेस सेट का एंटीना और बैटरी लीड मौजूद थी, लेकिन मुख्य सेट नदारद था। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उपकरण की तलाश शुरू की गई।रेडियो निरीक्षक की ओर से 10 मई, 22 मई और 4 नवंबर को परिवहन शाखा से वायरलेस सेट के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस लाइन की जीडी में वायरलेस सेट की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।मामले में अब रेडियो निरीक्षक ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वाहन में लगे सरकारी संचार उपकरण के गायब होने से विभागीय अभिलेखों और उपकरणों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।अब जांच में यह पता लगाना होगा कि तीन साल पहले वाहन में लगाया गया वायरलेस सेट कब गायब हुआ और इतने लंबे समय तक इसकी जानकारी संबंधित विभाग को क्यों नहीं हो सकी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights