मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिना परमिशन चल रहा था अलापुर रामलीला में मौत का कुआं, पुलिस ने कराया बंद

November 16, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद के अलापुर कस्बे में आयोजित रामलीला मेले में बिना अनुमति के संचालित हो रहे मौत के कुएं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बंद करा दिया। मुख्यालय स्तर से मौत का कुआं संचालित करने की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद संचालक द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और तत्काल प्रभाव से मौत के कुएं का संचालन रुकवा दिया।बताया जा रहा है कि मौत के कुएं में मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों के जरिए हैरतअंगेज करतब दिखाए जाते हैं। इस दौरान जरा सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कुएं के भीतर कलाकारों द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाकर करतब दिखाने के कारण दर्शकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसे में बिना आवश्यक अनुमति के इसका संचालन सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।गौरतलब है कि दातागंज रामलीला मेले में हुई हत्या की घटना के बाद पुलिस प्रशासन मेलों और सार्वजनिक आयोजनों को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। इसी के मद्देनजर अलापुर रामलीला मेले में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ी हुई है। पुलिस किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए नियमों और अनुमति के बिना संचालित होने वाले आयोजनों पर सख्ती दिखा रही है।इधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद मौत का कुआं बंद होने से उसे दोबारा चालू कराने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि कुछ जनप्रतिनिधि संचालक के पक्ष में सिफारिश कर रहे हैं। हालांकि, बिना अनुमति संचालन की स्थिति में पुलिस की कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा और नियमों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।पूरा मामला अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा अलापुर का है। फिलहाल मौत का कुआं बंद कराए जाने के बाद मेले में इसके दोबारा संचालन को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights