मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हार्ट अटैक से रिटायर्ड सीओ मनोज कुमार सिंह का निधन

November 16, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

क्रिकेट मैदान पर जिंदगी की आखिरी पारी खेल गए रिटायर्ड सीओ मनोज कुमार सिंहबदायूं। क्रिकेट का मैदान, पुराने दोस्तों का साथ और हाथ में गेंद लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को चुनौती देते मनोज कुमार सिंह ने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस खेल से उन्हें इतना लगाव है, वही उनके जीवन की आखिरी पारी का गवाह बन जाएगा। बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को पुराने क्रिकेटरों के बीच सद्भावना मैच खेलते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के एक नर्सिंग होम में उपचार के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे, क्रिकेट जगत और बदायूं में उनके परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को सुबह 10 बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पर न्यू स्पोर्ट्स क्लब और सुपर फैसल क्लब के बीच 25 ओवर का सद्भावना बैटर्न्स क्रिकेट मैच आयोजित किया गया था। मैच का आयोजन जहीर खान ने किया था, जबकि रहनुमा हॉस्पिटल प्रायोजक था। न्यू स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान अजीमुद्दीन (अल्ली) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए थे। इसी दौरान मनोज कुमार सिंह ने गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में महज 12 रन दिए थे। उनकी कसी हुई तेज गेंदबाजी और मैदान पर शानदार क्षेत्ररक्षण देखकर साथी खिलाड़ी भी उत्साहित थे।इसी बीच अचानक मनोज कुमार सिंह को बेचैनी महसूस हुई। वह मैदान में ही बैठ गए। जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उनके साथ आए छोटे भाई अमित कुमार सिंह उन्हें कार से जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली के एक नर्सिंग होम ले गए, लेकिन उपचार के दौरान कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।मनोज कुमार सिंह का बदायूं से पुराना और गहरा नाता रहा। उनके पिता लंबे समय तक बदायूं की शेखूपुर चीनी मिल में तैनात रहे थे। इसी वजह से मनोज की प्रारंभिक शिक्षा शहर के मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। यहां उनके बड़ी संख्या में सहपाठी और मित्र हैं। वह अक्सर अपने पुराने क्रिकेट साथियों के साथ खेलने बदायूं आया करते थे। इसी साल अप्रैल में चंदौसी में सीओ पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह बरेली में परिवार के साथ रह रहे थे। इससे पहले वह बदायूं शहर कोतवाली के प्रभारी रहने के साथ ही कई थानों में प्रभारी निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे।क्रिकेट से उनका लगाव इतना गहरा था कि पुलिस सेवा में रहते हुए भी खेल के प्रति उनका जुनून बरकरार रहा। बदायूं के क्रिकेट कोच संतोष कुमार शर्मा और मनोज कुमार सिंह ने एक साथ पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की परीक्षा दी थी। हालांकि संतोष कुमार का चयन नहीं हुआ, जबकि मनोज कुमार सिंह पुलिस सेवा में चयनित हो गए। रविवार को बरेली में गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि की गई। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, क्रिकेट प्रेमी और उनके परिचित शामिल हुए। न्यू स्पोर्ट्स क्लब के अजीमुद्दीन, अमरीश गोयल, महेंद्र पाल सिंह, संतोष बाबू शर्मा, अरशद हुसैन, रूपेंद्र सिंह लांबा, रविंद्र मोहन, अश्विनी जोशी तथा सुपर फैसल क्लब के कप्तान रईस अहमद, डॉ. इकबाल नजमी, कालीचरण, मोहम्मद शाहिद, अली जफर, अच्छे मियां और मुर्शिद सहित खिलाड़ियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।क्रिकेट के मैदान पर अपने पुराने साथियों के बीच मुस्कुराते हुए गेंदबाजी करने वाले मनोज कुमार सिंह की यादें अब उनके मित्रों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights