मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

BRB मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

November 16, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। BRB मॉडल स्कूल में बाल दिवस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किविद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश भट्ट ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। हरि किशन एवं रश्मि केसंचालन में हुई प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रेड हाउस और बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।इसके अलावा कक्षा चार के विद्यार्थियों के लिए पासिंग द बॉल, कक्षा पांच के लिए राइट चॉइस, कक्षा छह के लिए बॉटल टू टच, कक्षा सात के लिए बुक बैलेंस तथा कक्षा आठ के लिए हू विल टेस्ट द बिस्किट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया।विशेष प्रार्थना सभा में शिक्षकों ने भी विभिन्न आकर्षक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। मंच संचालन प्रीति चौहान ने प्रभावशाली ढंग से किया।पूरे आयोजन का प्रबंधन कोऑर्डिनेटर नितिन सक्सेना, प्रतिमा मिश्रा एवं उत्कर्ष सक्सेना के समन्वय और मार्गदर्शन में किया गया। समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की बधाई दी तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले शिक्षकों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights