मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाल दिवस पर मतदाता जागरूकता का संदेश, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

November 14, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बाल दिवस के अवसर पर भगवान परशुराम पब्लिक इंटर कॉलेज, नेकपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें निबंध, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए निबंध, रंगोली और पोस्टर के जरिए मतदान के महत्व, लोकतंत्र की मजबूती तथा जागरूक मतदाता की जिम्मेदारी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल नागरिकों का अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमारी माधवी शुक्ला, वार्डन रेशमा रानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गई तथा सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights