मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक आउटेज से दुनियाभर में कामकाज ठप, आउटलुक ईमेल प्रभावित; मेल टाइमआउट बढ़ाकर 48 घंटे किया गयारामायण’ की 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने जताई खुशीजनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, स्व-गणना के प्रति किया जागरूकमतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों से बचने के लिए सक्रिय मोबाइल नम्बर दर्ज करेंबाकरगंज रोड पर पुलिया में बड़े गैप से हादसों का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मतएमजेपीआरयू में उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ गठित, 16 नवंबर को विशेषज्ञों के साथ होगी बैठक
Uttar Pradesh

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, स्व-गणना के प्रति किया जागरूक

November 13, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को जनगणना के महत्व तथा स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय बलूपुरा तथा प्राथमिक विद्यालय सिल्लापुर में छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना के महत्व से अवगत कराया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से आमजन को यह भी जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। विद्यार्थियों ने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। विद्यालयों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने का आधार है। इसके माध्यम से सरकार को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से संदेश दिया कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाकर जनगणना-2027 को सफल बनाने में प्रत्येक व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे 16 से 30 नवम्बर 2026 तक उपलब्ध स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं तथा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में सक्रिय रूप से सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे जनगणना का कार्य सटीक, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights