मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एमजेपीआरयू में उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ गठित, 16 नवंबर को विशेषज्ञों के साथ होगी बैठक

November 13, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षा को रोजगारपरक बनाने और छात्रों को उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कुलपति आचार्य डॉ. अनिल कुमार राय की पहल पर विश्वविद्यालय में उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ (इंडस्ट्री-यूनिवर्सिटी कोलैबोरेशन सेल) का गठन किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गठित यह प्रकोष्ठ विश्वविद्यालय और औद्योगिक संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करेगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रो. एसके पांडेय को प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। प्रो. संजय गर्ग, प्रो. मनीष राय, प्रो. एसएस बेदी और प्रो. भोला खान सदस्य तथा प्रो. तुलिका सक्सेना सदस्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगी।
प्रकोष्ठ का उद्देश्य उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल आधारित पाठ्यक्रम विकसित करना, छात्रों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना तथा संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही उद्योग विशेषज्ञों को प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और अतिथि व्याख्याता के रूप में जोड़ा जाएगा।
इसी क्रम में 16 नवंबर को दोपहर दो से शाम छह बजे तक कुलपति कार्यालय के समिति कक्ष में हाइब्रिड मोड में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसमें कृषि, विमानन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, आईटी प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण और सीएसआर से जुड़े विशेषज्ञ एवं उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रमों में बदलाव, नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने और सीएसआर फंड से विद्यार्थियों के कौशल विकास पर चर्चा होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से छात्रों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे तथा उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights