मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, चालक फरार

November 13, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बागरपुर इफको फैक्ट्री के पास निवासी राम अवतार (45) पुत्र गोविंद बरेली कचहरी में तारीख पर जाने के लिए घर से पैदल निकले थे। परिजनों के मुताबिक, गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद बाइक सवार मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल राम अवतार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना भमोरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights